मोहाली में चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया

मोहाली, 4 नवंबर (तरविंदर बेनीपाल)- मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले हॉकी मुकाबले में चीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 3-1 से मात दी।

मैच की शुरुआत से ही चीनी खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर के पांचवें मिनट में चीन ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

मुकाबले की शुरुआत से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए गए। इसके बाद मैदान में उतरी चीनी टीम ने बांग्लादेश पर लगातार दबाव बनाए रखा।

पहला गोल खाने के बाद बांग्लादेश की टीम ने भी वापसी के लिए आक्रामक रणनीति अपनाई और गोल करने के कई प्रयास किए। इस दौरान टीम को चार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ी इन मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

आखिरकार चीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

#मोहाली में चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया