डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए पैसे कौन लौटाएगा?: सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप व बैंकों से मांगा जवाब
नई दिल्ली, 10 नवंबर - ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा है। अदालत ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह बताएं कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाने की योजना है। साथ ही, इन उपायों को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के साथ भी साझा करना होगा। सुनवाई के दौरान व्हाट्सएप ने कहा कि वह पहले ही 9400 खातों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है और संदिग्ध अकाउंट की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है। दूसरी ओर, कोर्ट ने बैंकों की जिम्मेदारी तय करने और साइबर ठगी के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने पर भी जोर दिया है।
#डिजिटल
# सुप्रीम कोर्ट
# व्हाट्सएप
# बैंकों

