लाल किला धमाके की बरसी पर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, चांदनी चौक में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने की जांच
नई दिल्ली, 10 नवंबर - दिल्ली के चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वॉड ने गहन जांच की। दिल्ली पुलिस ने आज लाल किले के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल इसी दिन लाल किले के सामने धमाका हुआ था।
#लाल किला

