कन्नौज सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत और एक गंभीर घायल
नई दिल्ली, 9 नवंबर - कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी आशीष (24) अपने बड़े भाई मनीष (28) और गांव के ही वेद प्रकाश (50) व विजय (35) के साथ सोमवार देर रात एक ही बाइक से कचाटीपुर गांव स्थित प्लाट से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कचाटीपुर गांव के पास पहुंचे।
#कन्नौज सड़क हादसा

