छठ पूजा पर दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालतों में 16 नवंबर को अवकाश
नई दिल्ली, 11 नवंबर - दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा के बाद, अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी छठ पर्व के उपलक्ष्य में अदालतों में अवकाश का ऐलान कर दिया है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सोमवार, 16 नवंबर 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट और राजधानी की सभी निचली अदालतों में छुट्टी रहेगी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 16 नवंबर (सोमवार) के अवकाश की भरपाई के लिए शनिवार को अदालतों में कामकाज होगा। तीसरे शनिवार यानी 21 नवंबर 2026 को खुलेगा। दिसंबर के दूसरे शनिवार यानी 12 दिसंबर 2026 को काम करेंगी।
#छठ पूजा
# दिल्ली हाईकोर्ट
# निचली अदालतों
# 16 नवंबर
# अवकाश

