असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और 5 कोच पटरी से उतरे

असम, 11 नवंबर - असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। डिगारू रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारा गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं रेलवे ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

#असम
# कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस
# इंजन
# कोच पटरी