सोनिया गांधी की किताब "Belonging: A Journey of Love" हुई लॉन्च
नई दिल्ली, 10 नवंबर- सोनिया गांधी की किताब "Belonging: A Journey of Love" आज लॉन्च की गई। इसे बिना किसी लॉन्च समारोह के सीधे बाजार में रिलीज किया गया। सोनिया गांधी ने इसे एक निजी किताब बताया और कहा कि यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है।
बता दें कि 24 अक्टूबर को सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि जब उनकी किताब रिलीज होगी तो निश्चित रूप से कुछ 'तमाशा' होगा। लोग दशकों से उनकी कहानी सुनाते आ रहे हैं, लेकिन अब उनकी बारी है कि वह अपनी कहानी खुद सुनाएं।
#सोनिया गांधी की किताब "Belonging: A Journey of Love" हुई लॉन्च

