नडियाद शहर में कॉलेज रोड पर दुकानों और फूड स्टॉल्स में लगी आग
खेड़ा (गुजरात), 10 नवंबर - नडियाद शहर में कॉलेज रोड पर नहर के पास स्थित दुकानों और फूड स्टॉल्स में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
जिला अग्निशमन अधिकारी दीक्षित पटेल ने बताया, "नडियाद फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नडियाद कॉलेज रोड पर नहर के बगल में स्थित बीयर बार नामक दुकान में आग लगी है। उसके बगल में एक फूड स्टॉल भी मौजूद था। कपड़े की दुकान में लगी आग ने फूड स्टॉल को भी अपनी चपेट में ले लिया था। 1 ही घंटे के अंदर हमने इस आग पर काबू पा लिया था। आज त्यौहार होने के कारण सभी दुकानें बंद थी। अभी कूलिंग का कार्य किया जा रहा है।
#नडियाद शहर
# कॉलेज रोड

