GRAP-3 की पाबंदियां भी बेअसर! दिल्ली-NCR की हवा में सुधार नहीं
नई दिल्ली, 11 नवंबर - दिल्ली-NCR में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। GRAP-3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 299 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। राजधानी में इंडिया गेट के आसपास AQI 242 और आनंद विहार में 303 रहा। आनंद विहार की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में भी सुबह हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।
#GRAP-3
# पाबंदियां
# बेअसर
# दिल्ली-NCR
# हवा

