दिल्ली: डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 लोगों की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

नई दिल्ली, 12 नवंबर- दिल्ली के सोनिया विहार में पुस्ता नंबर-5 के पास डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत 5 लोग घायल हो गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, हादसे में घायल एक बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।

#दिल्ली: डंपर ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 लोगों की मौत
# बच्ची समेत 5 घायल