आतंकी हमले के बाद कुलगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर, 12 नवंबर - कल सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद कुलगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में कल दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक नाके पर गोलीबारी की थी। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

#आतंकी हमले के बाद कुलगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी