मध्य प्रदेश - पांच मंजिला इमारत में लगी आग

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 11 नवंबर - उज्जैन में एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात हैं।

यह घटना पुरानी सेंट्रल कोतवाली के पास स्थित 'बगाड़िया टावर' में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।

#मध्य प्रदेश - पांच मंजिला इमारत में लगी आग