पंजाब सरकार ने 13 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
चंडीगढ़, 11 नवंबर - पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग ने राज्यपाल के आदेश पर पत्र जारी कर 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तबादला किए गए अधिकारियों में:
-
ज्योति बाला मट्टू (पीसीएस-2012): नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), फाजिल्का नियुक्त किया गया है।
-
मनजीत सिंह चीमा (पीसीएस-2014): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), मालेरकोटला नियुक्त किए गए हैं।
-
मनकवल सिंह चाहल (पीसीएस-2016): क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लुधियाना को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, जालंधर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
-
दीपक भाटिया (पीसीएस-2016): एसडीएम गुरदासपुर (तबादले के अधीन) से एसडीएम आदमपुर नियुक्त किए गए हैं।

