मोगा-बठिंडा भारतमाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत 7 लोग गंभीर
पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना से बठिंडा जाने वाले भारतमाला मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो और कार के बीच जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोगों समेत एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार बुजुर्ग दंपती को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कुछ ही देर बाद उसी जगह दो गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से बठिंडा और मोगा के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ।
#मोगा-बठिंडा

