यूपी - पटरी से उतरी गोरखपुर जा रही 'चौरी चौरा एक्सप्रेस'

कानपुर (यूपी), 11 नवंबर - गोरखपुर जा रही 'चौरी चौरा एक्सप्रेस' कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होते समय पटरी से उतर गई। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।

यह हादसा आज शाम करीब 5:05 बजे हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। डिब्बों को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है।

#यूपी - पटरी से उतरी गोरखपुर जा रही 'चौरी चौरा एक्सप्रेस'