भाई दूज पर पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने बहन से लगवाया तिलक
हमीरपुर, 11 नवंबर (मनीष शारदा)- भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अपनी बहन कमला देवी से तिलक लगवाकर पर्व की परंपरा निभाई।
इस दौरान भाई-बहन के बीच प्यार, अपनापन और अटूट रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। बहन कमला देवी ने तिलक लगाकर अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं, प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अपनी बहन को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किया। इस अवसर पर भाई-बहन के बीच आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

