मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

चंडीगढ़, 11 नवंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि आज चंडीगढ़ में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधिकारियों को पूजा घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर त्योहार को पूरी श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

#मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की अहम बैठक