किश्तवाड़ में लापता दो SPO के श.व बरामद, शरीर पर मिले गो/लियों के निशान
श्रीनगर, 12 नवंबर - जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के इलाके दच्चन से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव आज तड़के बरामद किए गए और उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के सरकारी हथियार नहीं मिले हैं जिससे घटना में संभावित आतंकी संलिप्तता का संदेह गहरा गया है।
मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। ये दोनों दच्चन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) में तैनात थे और बुधवार को अपने शिविर से धारणा-मड़वा स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे।
#किश्तवाड़
# लापता
# SPO
# श.व बरामद

