TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास का 72 वर्ष की उम्र में निधन
कोलकाता, 12 नवंबर - पश्चिम बंगाल की राजनीति के वरिष्ठ स्तंभ, पूर्व राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता उज्ज्वल बिस्वास का बुधवार को निधन हो गया। 72 वर्षीय बिस्वास पिछले लगभग तीन हफ़्तों से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताओं से जूझ रहे थे। कोलकाता के मुकुंदपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिस्वास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जीवन के अंतिम महीनों में उन्हें "राजनीतिक उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न" का शिकार बनाया गया। अपने शोक संदेश में ममता बनर्जी ने बिस्वास को "सार्वजनिक जीवन में एक सहयोगी से कहीं अधिक" बताते हुए कहा कि उनके बीच वर्षों से बना गहरा रिश्ता था। ममता बनर्जी ने कहा कि बिस्वास ने अपना पूरा जीवन तृणमूल कांग्रेस और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अमूल्य थी।

