नितिन नवीन ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया 'दीवाली मिलन' समारोह, PM मोदी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, 12 नवंबर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'दीवाली मिलन' समारोह का आयोजन किया।

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से देश के सैनिकों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। इससे उन्हें जवानों से मिलने और उनके साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि INS विक्रांत के डेक से लेकर बर्फीली सीमाओं तक सैनिकों के साथ दिवाली मनाने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की प्रधानमंत्री की यह परंपरा बेहद खास है।

#नितिन नवीन ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया 'दीवाली मिलन' समारोह
# PM मोदी भी रहे मौजूद