मोदी सरकार में ‘सब चंगा सी’ से ‘सब महंगा सी’ हो गया: कांग्रेस
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ‘सब चंगा सी’ का दावा किया था, लेकिन अब स्थिति यह है कि ‘सब महंगा सी’ हो गया है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अच्छे दिन का वादा किया गया था, लेकिन, हर दिन महंगाई का नया वार किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के खिलाफ वोट मांगकर सत्ता में आई सरकार के कार्यकाल में महंगाई का खामियाजा मध्यम और गरीब वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। रसोई से लेकर रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पादों तक की बढ़ती कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है।
#मोदी सरकार

