फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की


जम्मू, 12 नवंबर  - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की। उन्होंने इंदिरा गांधी के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि शांति बहाल करने के लिए भारत को 'बड़े भाई' की भूमिका निभानी चाहिए। यह बयान जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर आया है।
डॉ. अब्दुल्ला ने यहां पत्रकारों से कहा, "उन्हें याद रखना चाहिए कि आतंकवाद कभी सफल नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि दिल्ली में जो लोग रोज चिल्लाते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया है, उन्हें मैं याद दिलाना चाहता हूं कि यह अभी भी मौजूद है, और हमें इसे खत्म करने के तरीके खोजने होंगे।" उनका यह बयान कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले और किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की रहस्यमय हत्या की घटनाओं के बाद आया है।
 

#फारूक अब्दुल्ला