नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी करने पर निशिकांत दुबे का बयान 

देवघर (झारखंड), 11 मार्च - केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...भारत ही एक ऐसा देश है जो धर्मनिरपेक्ष है... CAA का मूल उद्देश्य है कि धर्म के आधार पर अगर किसी के साथ उत्पीड़न हो रहा है और वे भारत में शरण लाते हैं तो हम आपको भारत की नागरिकता देंगे। इस पर यदि विपक्ष चिल्ला रहा है तो ये शुद्ध राजनीति है।"