चुनाव संबंधी जानकारीपूर्ण प्रश्न-उत्तर

प्यारे बच्चो! आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्यों में विधानसभा और उप चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनावों संबंधी जानकारी देने के लिए यह श्रंखला शुरू की जा रही है।
भारतीय चुनाव आयोग
प्रश्न 1 : भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर : 25 जनवरी 1950 को
प्रश्न 2 : भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्तता और संविधान के तौर पर स्थापित अथारिटी है। सही या गलत?
उत्तर : सही
प्रश्न 3 : भारतीय संविधान की कौन-सी धारा भारतीय चुनाव आयोग की शक्तियों के साथ संबंध रखती है?
उत्तर : धारा 324
प्रश्न 4 : भारतीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव कमिश्नर के अतिरिक्त कितने चुनाव कमिश्नर हैं?
उत्तर : दो
प्रश्न 5 : भारत के मुख्य चुनाव कमिश्नर का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर : 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो)
प्रश्न 6 : 1950 में स्थापित होने के समय भारतीय चुनाव आयोग के कितने सदस्य थे?
उत्तर : सिर्फ एक (मुख्य चुनाव कमिश्नर)
प्रश्न 7 : किस एक्ट अधीन भारतीय चुनाव आयोग को बहु-सदस्यीय बनाया गया।
उत्तर : चुनाव कमिश्नर संशोधन एक्ट, 1993 अधीन
प्रश्न 8 : भारतीय चुनाव आयोग का मुख्य कार्यालय कहां है?
उत्तर : नई दिल्ली में
प्रश्न 9 : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कौन से चुनाव करवाए जाते हैं?
उत्तर : लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति चुनाव।
प्रश्न 10 : भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख कौन होता है?
उत्तर : मुख्य चुनाव कमिश्नर
प्रश्न 11 : मुख्य चुनाव कमिश्नर और चुनाव कमिश्नरों के चुयन के लिए सिफारिश करने वाली कमेटी में कौन से सदस्य होते हैं?
उत्तर : प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्षी दल के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामज़द केन्द्रीय मंत्री
प्रश्न 12 : मुख्य चुनाव कमिश्नर और चुनाव कमिश्नरों की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर : राष्ट्रपति
प्रश्न 13 : भारत में राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह कौन अलाट करता है?
उत्तर : भारतीय चुनाव आयोग
प्रश्न 14 : भारतीय चुनाव आयोग की वैबसाइट कब शुरू की गई थी?
उत्तर : 28 फरवरी, 1998
प्रश्न 15 : भारतीय चुनाव आयोग का टोल फ्री नम्बर कितना है?
उत्तर : 1950
प्रश्न 16 : भारत के पहले मुख्य चुनाव कमिश्नर कौन थे?
उत्तर : सुकुमार सेन
प्रश्न 17 : भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव कमिश्नर का क्या नाम है?
उत्तर : वी.एस. रमादेवी
प्रश्न 18 : भारत के मौजूदा मुख्य चुनाव कमिश्नर का क्या नाम है?
उत्तर : राजीव कुमार
प्रश्न 19 : श्री राजीव कुमार भारत के कौन-से मुख्य चुनाव कमिश्नर हैं?
उत्तर : 25वें
प्रश्न 20 : भारत के 11वें मुख्य चुनाव कमिश्नर कौन थे?
उत्तर : डा. मनोहर सिंह गिल
प्रश्न 21 : भारतीय चुनाव आयोग के मौजूदा चुनाव कमिश्नरों के क्या नाम हैं?
उत्तर : सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार
प्रश्न 22 : राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कार्य की निगरानी कौन करता है?
उत्तर : राज्य का मुख्य चुनाव अधिकारी
प्रश्न 23 : राज्यों में मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर : राज्यपाल
प्रश्न 24 : पंजाब के मौजूदा मुख्य चुनाव अधिकारी का क्या नाम है?
उत्तर : सिबन सी