नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी करने पर दिग्विजय सिंह का बयान  

भोपाल, 11 मार्च - केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "इतना विलंब क्यों किया? और अगर विलंब किया तो चुनाव के बाद क्या दिक्कत थी?... संविधान में हर व्यक्ति को उसके धर्म का पालन करने का अधिकार है... मेरे मत में ये(CAA) भारतीय संविधान के खिलाफ है।"