बुरहानपुर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), 27 अप्रैल - मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्री बस 50 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि कईयों को चोट आई है। घटना शनिवार की सुबह बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश- महाराष्ट्र सीमावर्ती करौली गांव की पहाड़ियों की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।