नायब सिंह सैनी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

रेवाड़ी, 8 मई - 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में भाजपा की सरकार आज अल्पमत में आ चुकी है। जब ये गठबंधन टूटा था उसके बाद इन्होंने(भाजपा) राज्यपाल के पास जाकर 48 विधायकों की लिस्ट दी थी। 48 में से 2 विधायक, रणजीत सिंह चौटाला और मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है... इनका(भाजपा) आंकड़ा आज केवल 42 का रह गया है। नायब सिंह की सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और निष्पक्षता से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर फिर से चुनाव होने चाहिए..."