भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौ.त, एक महिला गंभीर रूप से घायल
इडुक्की (केरल), 20 सितंबर - केरल के इडुक्की जिले के वट्टावड़ा के कोट्टाकंबूर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण एक शेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिस समय यह हादसा हुआ, ये तीनों लोग (2 मृतक और एक घायल) खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश से बचने के लिए उन्होंने खेत के पास बने एक शेड (झोपड़ी) में शरण ले ली। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अचानक मिट्टी धंस गई और मलबा शेड पर जा गिरा, जिससे शेड ढह गया।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।
#भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौ.त
# एक महिला गंभीर रूप से घायल

