वायनाड भूस्खलन: लापता आखिरी व्यक्ति का भी मिला शव, मृतकों की संख्या 8 हुई
वायनाड (केरल), 12 जुलाई- केरल के वायनाड जिले के कलाडी इलाके में हुए भूस्खलन के बाद लापता आखिरी व्यक्ति का भी शव बरामद कर लिया गया है। खोज अभियान के छठे दिन दिलीप बिल्डकॉन के निर्माण प्रबंधक विक्रम सिंह राणा का शव मिला।
शव को पहले विथिरी तालुक सरकारी अस्पताल के शवगृह ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसे आगे की प्रक्रिया के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
प्रशासन के अनुसार, कलाडी भूस्खलन हादसे में अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही खोज अभियान पूरा हो गया है।
#वायनाड भूस्खलन: लापता आखिरी व्यक्ति का भी मिला शव
# मृतकों की संख्या 8 हुई

