केरल आबकारी विभाग ने 116 किलो सूखा गांजा किया जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
कोच्चि (केरल), 12 जुलाई - केरल आबकारी विभाग ने 'ऑपरेशन थंडर' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 116 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त किया है। इस मामले में ओडिशा के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आबकारी विभाग के आयुक्त सतीश पी.के. ने बताया कि यह कार्रवाई अंगमाली में की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा के रायगढ़ से अंगमाली लाया गया था और इस तस्करी में कई बड़े तस्करों (किंगपिन) के शामिल होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने, गांजे के स्रोत और उसकी सप्लाई चेन की जांच करने के लिए जल्द ही एक विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा।
#केरल आबकारी विभाग ने 116 किलो सूखा गांजा किया जब्त
# 4 आरोपी गिरफ्तार

