झारखंड: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल

रांची, 27 अप्रैल- पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, आज सुबह रांची में एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गये। उन्होंने बताया कि बस में 30 बच्चे सवार थे और हादसा स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर हुआ। घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।