इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने मोहम्मद राहुल को किया गिरफ़्तार
इंदौर (मध्य प्रदेश), 3 जुलाई - इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने 'लव जिहाद' के एक मामले में अब्दुल शेख के बेटे मोहम्मद राहुल को गिरफ़्तार किया है।
ACP रुबीना मिज़वानी ने कहा, "कल रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें बताया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया और धर्म परिवर्तन को लेकर भी लंबे समय से प्रभाव बनाया जा रहा है। उसके साथ मारपीट की जा रही है। हमने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है। आरोपी सिलीगुड़ी का रहने वाला है। उसके रिकॉर्ड पर भी उसका नाम राहुल ही मिला है।
#इंदौर
# बाणगंगा
# पुलिस
# मोहम्मद राहुल

