बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह
बठिंडा, 12 जून (अमृतपाल सिंह वलन) - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बठिंडा के सिरकी बाजार में रोड शो के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद हैं। रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिरकी बाजार, धोबी बाजार और सद्भावना चौक पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं।
#CM Bhagwant Mann
# Arvind Kejriwal

