पंजाब के 90% घरों में पिछले चार साल से ज़ीरो बिजली बिल आ रहे हैं- चीमा
संगरूर 12 जून (धीरज सोरिया) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद जुलाई 2022 से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल ज़ीरो आ रहा है। इस बारे में बताते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पिछले साढ़े चार साल से पंजाब में हर परिवार को हर दो महीने में 600 यूनिट बिजली मुफ़्त मिल रही है, जिससे आम परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। मंत्री चीमा ने कहा कि इस सरकारी स्कीम से पावरकॉम को कोई घाटा नहीं होने दिया गया है।
#Harpal Singh Cheema

