सीबीआई द्वारा रेलवे डिवीजन फिरोजपुर में छापेमारी, दो अधिकारी हिरासत में

फिरोजपुर, 12 जून (राकेश चावला) - रेलवे डिवीजन फिरोजपुर में सीबीआई द्वारा छापेमारी किए जाने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक मामला विभागीय सेवा संबंधी मामलों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

#सीबीआई
# फिरोजपुर