सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की हड़ताल खत्म, हरपाल चीमा ने दी जानकारी

लुधियाना (रूपेश कुमार)- पंजाब भर में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की चल रही हड़ताल आज खत्म हो गई है। यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के डेलीगेशन के साथ मीटिंग हुई है जिसमें उनकी कई मांगों पर चर्चा हुई है और कुछ मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिस पर जल्द ही चर्चा होगी और उनका सही हल निकाला जाएगा।

#Harpal Singh Cheema
# Strike