कैलाश मानसरोवर के लिए एक हजार यात्रियों का चयन



नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस वर्ष एक हजार यात्रियों का चयन किया गया है।     
 यह यात्रा जून में शुरू होकर अगस्त में संपन्न होगी। 
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के यात्रियों के चयन के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रा किया। इस ड्रा में  निष्पक्ष और कंप्यूटर-आधारित  चयन प्रक्रिया के माध्यम से एक हजार यात्रियों का चयन किया गया। 
  चुने हुए यात्री लिपुलेख और नाथू ला दर्रे से होते हुए 20 बैचों में यात्रा करेंगे जिनमें से प्रत्येक बैच में 50 यात्री होंगे। दोनों मार्ग अब मोटर चालन के लिए पूरी तरह से उपयुक्त हो गये हैं और इनमें बहुत कम ट्रैङ्क्षकग मार्ग शामिल है। मार्ग और बैच का विवरण यात्रा वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  चुने गये यात्रियों को उनके चयन के संबंध में अधिसूचना एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है। यात्री अपने चयन की स्थिति के बारे में जानकारी यात्रा वेबसाइट से भी ले सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 पर फोन कर सकते हैं। 

#कैलाश
#मानसरोवर
# यात्रा