'वो आग मत लगाओ जिसे तुम बुझा न सको' सीएम मान को सुनील जाखड़ का जवाब
चंडीगढ़, 10 जून – बीते दिन पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर हुई ED की रेड को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा था, "पंजाब के हिंदू व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं और उन्होंने ‘रंगला पंजाब’ बनाने में अहम भूमिका निभाई है। ED पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करने की कोशिश कर रही है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव के ज़रिए उन्हें अपने कंट्रोल में करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पंजाबी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं।"
वहीं सीएम मान को जवाब देते हुए सुनील जाखड़ ने X पर लिखा, "केजरीवाल जी / भगवंत मान जी, वो आग मत लगाओ जिसे तुम बुझा न सको। धर्म के नाम पर पंजाब को बांटने की ये गंदी राजनीति बंद करो। पंजाब गुरुओं के दिए “मानस की जाति सबै एकै पहचानबो” के पवित्र सिद्धांत पर चलता है।"

