उज्जैन में बिहार के पूर्व मंगल पांडे ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन (मध्य प्रदेश) 26 , जून मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने आज प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। महाकाल मंदिर की अलौकिक भस्म आरती में शामिल होकर मंगल पांडे आध्यात्मिक वातावरण में पूरी श्रद्धा के साथ नजर आए। हर दिन ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली यह भस्म आरती देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
#उज्जैन
#बिहार

