लद्दाख में दर्दनाक हादसा: चार लोगों को लेकर जा रही कार नदी में गिरी
लद्दाख , 24 जून - लद्दाख के द्रास क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मारपोचू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर द्रास नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आगा सैयद बाकिर की मौत
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद 35 वर्षीय आगा सैयद बाकिर पुत्र सैयद मुस्लिम, निवासी लंकरचे का शव चौकियाल के थांडा मोड़ क्षेत्र से बरामद किया गया। अधिकारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
#लद्दाख

