चिदंबरम नटराज मंदिर में आनी थिरुमंजनम महोत्सव, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


कुड्डालोर (तमिलनाडु) 22, जून ,तमिलनाडु के कुड्डालोर में विश्व प्रसिद्ध चिदंबरम नटराजर मंदिर में आनी थिरुमंजनम महोत्सव के तहत भव्य रथ जुलूस निकाला गया। विश्व प्रसिद्ध इस पवित्र मंदिर में भगवान नटराज की शोभायात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकाला गया। रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों ने उत्साह के साथ रथ को खींचकर अपनी आस्था व्यक्त की।

#चिदंबरम नटराज मंदिर