उद्धव ठाकरे का दामन छोड़ेंगे ये छह सांसद, थोड़ी देर में ग्रहण करेंगे शिवसेना की सदस्यता

मुंबई, 22 जून - महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने की संभावना है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लग सकता है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने दावा किया है कि शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद सोमवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत सात से बढ़कर 13 सांसदों तक पहुंच जाएगी।
प्रताप सरनाईक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोमवार दोपहर तीन बजे छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंप दिया है। सरनाईक ने इसे 'ऑपरेशन टाइगर' का हिस्सा बताया और कहा कि यह अभियान साल के 365 दिन चलता है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को मानने वाले सांसद अब शिंदे गुट के साथ आ रहे हैं।

#उद्धव ठाकरे