लुधियाना में शिवसेना नेता के काफिले के सामने निहंगों ने किया प्रदर्शन, गाड़ी रोकी, पुलिस ने संभाला कंट्रोल

 

लुधियाना, 22 जून-  लुधियाना में सोमवार सुबह माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन के काफिले को प्रदर्शन कर रहे निहंग सिंहों ने घेर लिया। यह घटना फ्रेंड्स रीजेंसी के पास हुई, जहां अलग-अलग सिख संगठन और निहंग संगठन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चेतन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, राजीव टंडन अपने ऑफिस जा रहे थे। जैसे ही उनकी पायलट गाड़ी प्रदर्शन वाली जगह के पास पहुंची, वहां मौजूद कुछ निहंग सिंहों ने उन्हें पहचान लिया और गाड़ी के सामने खड़े होकर नारे लगाने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसवालों ने हालात को काबू में करने के लिए कार्रवाई की। हालात को देखते हुए CIA-1 और लोकल पुलिस की एक्स्ट्रा टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने एक सिक्योरिटी घेरा बनाया और राजीव टंडन के काफिले को वहां से सुरक्षित निकाला।

#लुधियाना