डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल आज हो रही है खत्म 


 सिरसा, 26 जून - डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 30 दिन की पैरोल आज खत्म हो रही है । उन्हें 26 मई 2026 को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया था  और आज उनकी जेल में वापसी हो रही है ।यह उनकी सजा के दौरान 16वीं पैरोल या फरलो थी । पैरोल अवधि के दौरान, वे अपने परिवार और समर्थकों के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहे ।

#डेरा प्रमुख राम रहीम