मुंबई: डोंगरी इलाके में मुहर्रम पर निकाला गया जुलूस


मुंबई (महाराष्ट्र) 26 , जून मुंबई के डोंगरी इलाके में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और धार्मिक परंपराओं का पालन किया। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जबकि पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं। शांतिपूर्ण माहौल में निकले इस जुलूस में लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

#मुंबई
# डोंगरी