गेटवे ऑफ़ इंडिया पर देखा गया हाई टाइड, अलर्ट जारी

मुंबई(महाराष्ट्र), 4 जुलाई: मुंबई शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फायर ऑफिसर विशाल शिर्के ने बताया, "बहुत सारे पेड़ गिरने के कॉल आ रहे हैं। कई जगह घरों में पानी भरा हुआ है। कई लोगों को घरों से रेस्क्यू किया गया है। हमारी 8-10 गाड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। कंट्रोल रूम में लगातार कॉल आ रहे हैं।" वहीं गेटवे ऑफ़ इंडिया पर हाई टाइड देखा गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में आज और कल के लिए भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट जारी किया है।

#Heavy Rainfall