संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक 

नई दिल्ली, 12 जुलाई - केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे की रूपरेखा पेश करेगी, जबकि विपक्षी दल सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों से सरकार को अवगत करा सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, संसद के प्रत्येक सत्र से पहले होने वाली यह सर्वदलीय बैठक 19 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

सरकार इस मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने और उन पर चर्चा कराने की तैयारी में है। ऐसे में सत्र का विधायी एजेंडा काफी व्यस्त रहने की संभावना है।

वहीं, विपक्ष भी विभिन्न राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में संसद का आगामी मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

 
#संसद के मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक