उत्तराखंड: CM धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिन पर दी बधाई 

देहरादून, 1 अक्टूबर - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वसंत विहार स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।