कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले उत्साह चरम पर, स्टेडियम के बाहर जश्न का माहौल
कोलंबो (श्रीलंका),15 फरवरी - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़, रंग-बिरंगी जर्सियां, झंडे और टैटू स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर उत्साहित है। प्रशंसक मैच के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए झंडे वाले टैटू बनवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशंसक कई तरह की यादगार वस्तुएं भी खरीद रहे हैं।
#कोलंबो
# स्टेडियम

