प्रियंका गांधी ने जारी की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की चार्जशीट
नई दिल्ली, 19 फरवरी - आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे के दौरान जनता की चार्जशीट जारी की। इस चार्जशीट के जरिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। इसमें राज्य सरकार पर बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की अनदेखी, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने जैसे कुल 20 आरोप लगाए गए हैं।
#प्रियंका गांधी
# भाजपा

